देवउठावनी एकादशी : भारतीय तिथियों का विज्ञान
हरि ऊँ हरि रविवार : 14-11-2021चारों दिशाओं से धरती पर त्रासदियों से त्रस्त मानव दया व कृपा हेतु कर रहा प्रभु से करुण पुकार… मंगलवार 20-7-2021 देवशयनी एकादशी पर 4 मास के लिए विश्राम पर जाने से पहले श्री विष्णु ने चेताया :- श्री विष्णु उवाच हे मानव ! क्यों कर रहा करुण पुकार दया करो हे ! कृपा निधान तेरी कुबुद्घि का अब होना ही है निदान पांच हजार पांच सौ साल हो गए पढ़ाई थी तुझे पूर्ण ज्ञानमयी गीता जिसे तू अब तक न समझा न जिया रह गया रीता का रीता क्यों न बना तू सत्यमय कर्ममय मानव जो होता दैवीय सम्पदा से परिपूर्ण भुला बैठा अपनी ही मूल प्रकृति सत्कर्मों से जीवन सार्थक करने की रीति अब व्यवस्था मेरे हाथों से निकल गई है पांचों तत्वों के मध्य पहुंच गई है उन्हीं के तांडव से होगा छंटनी का महती कर्म अब तो समझ ले शिवशंकर के…
