कर्मगति न्यारी

आज का ध्यान : हे मानव ! संशयों या प्रश्न पूछने में ऊर्जा व्यय करने की अपेक्षा सामने आए कर्म को कैसे पूरे मनोयोग शान्ति व धैर्य से पूर्णतया निभाना है इसका उद्यम करना होता है। क्योंकि प्रकृति का नियम है कि कर्म ही कर्म को काटता है। कर्म बंधनों से मुक्ति का उस परम चेतना ने बहुत ही अच्छा विधान किया हुआ है। कर्मों से कैसे किन-किन कर्मों से मुक्ति होगी वही मानव के सामने आते हैं। जैसा कि श्रीकृष्ण ने कहा स्वत: प्राप्त युद्घ को अपना कर्म जान हे अर्जुनï! विषाद व संशय की अपेक्षा युद्ध को तत्पर हो। घटनाओं से बचना नहीं है उनसे कैसे अपनी पूरी क्षमताओं से गुजरना है इसी का पूरा प्रयत्न होना चाहिए। क्योंकि पूरी कर्मठता से किए गए कर्म से ही विवेक जागृत होता है और फलेच्छा रहित किए गए कर्म से आत्मबल जागृत होता है जो मानव के उत्थान का मार्ग…

मानवता को संदेश : अपने मूल स्वरूप में परिवर्तित होओ

मानव ने अपने अस्तित्व का एक चक्र, सरल पवित्र शुद्ध आत्मवान और वास्तविक होने से लेकर चालाक पाखंडी धूर्त हेराफेरी और बुद्धि की जोड़ तोड़ से काम निकालने वाला होने तक का, पूर्ण कर लिया है। यह अनुभूत किए बिना कि इसमें उसने मानव जीव की प्राकृतिक उत्थान प्रक्रिया को कितना मलिन कर दिया है। वो मानव जिसे प्रकाश का ज्योतिर्मय पुंज, दिव्यता परिलक्षित करने वाला होना था वो मात्र बुद्धि की चतुराइयों और समायोजनाओं का उत्पाद बनकर अज्ञान के अंधकारमय कूप में गिरा हुआ यह सत्य भी समझ नहीं पा रहा है कि किस सीमा तक उसका पतन हो गया है। इस कारण अब प्रकृति ने अपने हाथों में नियंत्रण की रास थाम ली है। इसलिए या तो अपनी बनाई हुई अनभिज्ञता की खाइयों में विनष्ट हो जाओ या स्वयं पर कर्म कर शक्ति पाकर इनसे बाहर कूद आओ। मानव इतना उलझ गया है नीरस सपाट सीधी क्षितिजीय रेखा…

आज का ध्यान

जो समाज अपने इतिहास से सबक नहीं लेता उसका भूगोल बदल जाता है, संस्कृति नष्ट हो जाती है। भविष्य अंधकारमय हो जाता है। धन्य है भारतभूमि कोई न कोई अवतारी बन पुन: शाश्वत सनातन सत्य का मार्ग प्रशस्त अवश्य ही करता रहता है। यही है इस पुण्य भूमि का प्रताप। यही सत्य है… समय अब करवट ले रहा है… अब पीछे देखने का समय नहीं है। सच्चे राष्ट्रप्रेमियों का प्रयास अनुभूत किया जा रहा है। प्रणाम इस नवीन युग, सत्य के उजागर होने के समय आ पहुंचने, का साक्षी हो रहा है। प्रणाम के मन का भारत, श्रीकृष्ण के मन का अर्जुन कर्मठ कर्मयोगी, तत्पर सत्ययोगी व सत्य स्थापित करने को संकल्पित दृढ़ निश्चयी मानव निर्भय हो अपना मानव धर्म निबाहने को कर्मरत हुआ है। पुन: प्रतिष्ठित होता भारत जगद्गरु बनने की ओर अग्रसर भारत ….जागो उठो और बढ़े चलो अभी तो बहुत संघर्ष व कर्म करना है।जय भारत !!…

जागो ओ भारत : सतस्य सत्यम-सत्य का सच

सत्य ही निर्लेप और निर्मल है, सर्वव्यापक है, सर्वशक्तिमान है। अब सत्य मानवों को एकजुट होना ही होगा। भारतीय जनमानस को, भारत के गौरव को पुनर्जीवित करने और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे आना होगा। भारत सनातन शक्ति द्वारा संसार को सत्य मार्ग दिखाने की क्षमता रखता है। एक पूर्णतया सत्यमय मानव की आत्मशक्ति ही बहुत है रूपांतरण की धारा बहाने को सत्यमेव जयते की प्रमाणिकता सिद्घ करने को। प्रणाम साहित्य की शब्द संयोजनाएं केवल साहित्यिक रचनाएं ही नहीं वरन् क्षण-क्षण का प्रमाण हैं। इसमें ज्ञान, भक्ति, प्रेम व कर्म के संतुलित समन्वय की अभिव्यंजना है, यही इस युग के उत्थान का सही मार्ग है। कर्म की बेला प्रारम्भ हो चुकी है। अब समय आ गया है कि मानव यह सत्य समझे। कैसे हो जाता है मानव ही सम्भवामि युगे-युगे, सत्यम् शिवम् सुंदरम्। यही प्रणाम साहित्य का सत्य, सत्यात्मा का सत्य है। प्रणाम मीना ऊँ

चतुर्मास का महत्व

देवशयनी एकादशी को विष्णु अपनी शेषशैय्या पर शयन के लिए गमन कर गए। चौमासा लग गया श्री विष्णु जगत के नियंता, पालनहार सो गए और वो भी चार मास के लिए… क्या सच में संसार के स्वामी चार महीनों के लिए सो जाते हैं? तो ब्रह्माण्ड की व्यवस्था कैसे चलेगी? इसको ऐसे समझें कि यदि देश के प्रधानमंत्री कुछ समय के लिए विदेश चले जाते हैं तो देश की व्यवस्था ठप हो जाती है क्या… किसी कंपनी का अध्यक्ष एक महीने की छुट्टी पर चला जाए तो क्या कंपनी चलती नहीं… कोई ना कोई तो सत्ता सम्भालता ही है विशेषकर जिसको कर्म सौंपा जाए। तो जगत के स्वामी भी यह अधिकार किसी ना किसी को देकर ही शयन करने जाते हैं। जगदीश्वर के निद्रागमन करते ही गुरु शक्ति जागृत हो जाती है। गुरुपूर्णिमा उत्सव विश्वास दिलाता है कि सबका ध्यान रखना है और सबको सन्मार्ग पर चलाना है इस कर्म…

प्रभु का दीया

मैं आत्मा हूँ आत्मा ही तो हूँ आत्मा में पूर्णतया सन्तुष्ट आत्मा के गुणों में रमने वाली आत्मा से ही खेलने वाली बातें करने वाली औरों की भी आत्मा से ही सम्पर्क साधने वाली उसी को अनुभव कर उसी अनुभूति पर मग्न रहने वाली आत्मा के ही गुण विस्तीर्ण करने को यह शरीर प्रभु का दिया हुआ प्रभु का ही च्दीयाज् यही सत्य है यहीं सत्य है प्रणाम मीना ऊँ

दिव्य रागिनी

तुम आए मुझे देखा और जीत लिया मैंने पाया वरदान-सा प्यार तुम्हारा फूटा जो नटखट झरने जैसा मन की गहराइयों से उदारता से भिगो गया धड़कते दिल की सभी तहें भर गई मैं चमकीली फुहारों से उस परम प्रेम के आनन्द से डूब गई पूरी की पूरी मेरी आत्मा एक एकाकी शान्त स्थाई भाव में अन्तर में सुलगे जब ज्वालामुखी कामनाओं की तो उबरूँ सन्तुष्टï चहकती-सी आनन्दित होती हुई तुम आए… मुझे देखा और जीत लिया मैंने पाया वरदान-सा प्यार तुम्हारा बहुत ही सुन्दर है यह प्यार कितना सुन्दर है यह प्यार? जो सहला दे सुलझा दे सारी सलवटें सारी उलझनें बुझे-बुझे से जीवन की सहमे-सहमे से भावों की सिमटी-सिमटी सी संकुचित भावनाओं की मेरी खुशी की ओढ़नी पर सितारे टाँकती-सी तुम आए… मुझे देखा और जीत लिया मैंने पाया वरदान-सा प्यार तुम्हारा जितना भी तुम ले लेते हो उससे भी अधिक पा लेती हूँ तुम देते हो प्रतिदिन पूरी…

जीवन की सौगात ज़ुुदाई

अब रहेगी सदा साथ बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात अब मिलेंगे हम सपनों में होंगी बातें बस ख्यालों में वो प्यार भरे सुन्दर लम्हें वो प्यारा चेहरा वो आँखें वो कामनाओं से भरपूर हवाएँ धरती और आकाश के बीच प्यार बस प्यार ही प्यार अब रहूँ मैं कहीं भी इनका सच होगा साथ अब रहेगी सदा साथ… बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात अपने दिल में फूल की तरह सजाए रखना मेरी यादों के चिराग… दीप दिल में जलाए रखना जि़न्दगी का लम्बा है सफर रास्ते में होनी ही है रात अब रहेगी सदा साथ बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात वो मधुर-मधुर पल वो उमड़ती उमंगें वो प्यार की तरंगें अब कुछ भी तो नहीं है मेरे पास पर वो मनमोहक घड़ियाँ अब रहेंगी…

फैलाव

लग रहा है सुबह से ही जैसे सारे ब्रह्माण्ड में फैलती ही जा रही हूँ पिघला जा रहा है रोम-रोम सारा का सारा मेरा अस्तित्व पिघल-पिघल कर चारों ओर जो तत्व जहाँ तक है वहाँ तक पहुँच रहा है धुआँ सा बन बादलों में पानी बन सागर नदियों में अग्नि बन कोटि-कोटि सूर्यों में हवा बन आकाश में प्रकाश बन ब्रह्माण्ड में मिट्टी बन धरती के कण-कण में और भाव बन कृष्ण में कण-कृष्ण व्याप्त कृष्ण व्योम कृष्ण कृष्ण चेतना, व्योम व्याप्त चेतना ही कृष्ण है यही सत्य है !! यहीं सत्य है !! प्रणाम मीना ऊँ