जागो आत्मा की आवाज़ सुनो
जागो उठो भारतीयों ! अपनी आत्मा की आवाज़ सुनो!कर्म को तत्पर होओ। विविधता की एकता जानो ! एक तुच्छ सी सेविका मानवता की एक अदना सी बन्दी, ईश्वर अल्लाह की, सभी भारतीयों से कुछ मन की बातें कहती है। यह एक सत्य है और इसे झुठलाया नहीं जा सकता कि ''भारत में रहने वाला हर बन्दा पहले भारतवासी है बाद में कुछ और।'' भारत की हर विरासत हर नियामत उसकी अपनी है। कश्मीर की सुन्दर दिव्य घाटियाँ, बर्फीली रुहानी चोटियाँ कल कल करते बहते झरनों का संगीत और झीलों का विशाल हृदय। वृहद हिमालय ऋषियों मुनियों की तपस्या की महान स्थली। उत्तर भारत के लहलहाते खेत दिव्य नदियों की धाराएँ सामाजिक जीवन का सौन्दर्य महामानवों के उद्भव, विद्या ज्ञान-विज्ञान की पोषक स्थली। दिव्यता अवतरण की भूमि। बिहार की रसभरी लोक परम्पराएँ नीति ज्ञान व वाकचातुर्य। असम व बंगाल की मातृशक्ति में आस्था मानव यंत्र के ज्ञान का तंत्र विज्ञान व…
