सनातन धर्म का सत्य
आजकल कई संस्थान सनातन धर्म के सत्य ज्ञान और विज्ञान की रक्षा व विश्वस्तरीय स्थापना का तथाकथित प्रयत्न कर रहे हैं। अच्छी बात है पर यह प्रयत्न करने वाले पहले इस शाश्वत सनातन धर्म के सत्य व वैज्ञानिक नियमों को जानें, समझें और उसी के अनुसार जीएँ तभी तो बात बनेगी। सत्य सनातन धर्म की स्थापना हेतु पूर्णतया सत्य होना ही वो आत्मबल व शक्ति देगा जो इस संकल्प के लिए अपेक्षित है। पहली बात कि सत्य सनातन धर्म किसी धर्म विशेष, किसी संप्रदाय या प्रचार का मोहताज नहीं। दूसरी बात सनातन सत्यधॢमता तो अपने आप स्वत: ही जब समय आता है तो सनातन सत्य जीने वाले किसी माध्यम के द्वारा उजागर होती है। इसे कोई रोक नहीं सकता, यही तो होता है संभवामि युगे-युगे। आज धर्म के नाम पर जो असत्य पाखंड ढोंग और अपना-अपना वर्चस्व मनवाने के लिए अखाड़ों मठों पद-पदवियों विशेष वेशभूषाओं अलंक रणों धन-वैभवों उपाधियों आदि…
