जीवन की सौगात ज़ुुदाई
अब रहेगी सदा साथ बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात अब मिलेंगे हम सपनों में होंगी बातें बस ख्यालों में वो प्यार भरे सुन्दर लम्हें वो प्यारा चेहरा वो आँखें वो कामनाओं से भरपूर हवाएँ धरती और आकाश के बीच प्यार बस प्यार ही प्यार अब रहूँ मैं कहीं भी इनका सच होगा साथ अब रहेगी सदा साथ… बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात अपने दिल में फूल की तरह सजाए रखना मेरी यादों के चिराग… दीप दिल में जलाए रखना जि़न्दगी का लम्बा है सफर रास्ते में होनी ही है रात अब रहेगी सदा साथ बीते दिनों की तेरी याद ज़ुदाई के पल की बात सारे जीवन की सौगात वो मधुर-मधुर पल वो उमड़ती उमंगें वो प्यार की तरंगें अब कुछ भी तो नहीं है मेरे पास पर वो मनमोहक घड़ियाँ अब रहेंगी…
