जीवन एक प्रतीक्षा है क्या

हे मानव! कुछ तो सोच जरा- बच्चा सोचे कब बड़ा होऊँ बड़ों की तरह रहूँगा व्यवहार करुँगा आदि-आदि बच्चे को बड़ा होने की प्रतीक्षा। पढ़ाई पूरी कर कमाने की प्रतीक्षा कमाना शुरु करते ही सही साथी की या शादी की प्रतीक्षा। फिर प्रतीक्षा की लम्बी कड़ी प्रतीक्षा ही प्रतीक्षा कब बच्चे हों बड़े हों फिर उनका जीवन संवार कर उनको व्यवस्थित करने की प्रतीक्षा। फिर कब बूढ़े माँ-बाप से छुटकारा हो और जायदाद हाथ में आ जाए इसकी प्रतीक्षा। सदा प्रतीक्षा ही प्रतीक्षा। प्रतीक्षा करना जैसे एकमात्र आवश्यक नितकर्म हो गया हो। यह हो जाए तो वह करेंगे वह हो जाए तो यह करेंगे। प्रतीक्षा और बहाने एक दूसरे के पर्याय हो गए हैं। इस प्रतीक्षा में कब स्वयं बूढ़े हो जाते हैं पता ही नहीं लग पाता। यह कैसी किसकी और क्यों अन्तहीन प्रतीक्षा है। इस प्रतीक्षा ही प्रतीक्षा में कब जीवन चूक और चुक जाता है पता ही…

प्रणाम है : सत्य की शक्ति

प्रणाम-सत्य की वो शक्ति जो अतीन्द्रिय मानव जैसा कर्म, सम्पूर्ण मानव जाति को महानता, दिव्यता की ओर ले जाने का, करने के लिए तत्पर और उद्यत है। सत्य की यह ओजमयी दिव्य शक्ति केवल आन्तरिक दिव्यता जागृत करने और औरों का भी उत्थान करने से प्राप्त होती है अवतरित होती है। कोई भी गणना योजना विधि या तकनीक मानव को महान नहीं बना सकती यह तभी होता है जब ब्रह्माण्डीय युग चेतना, Universal era Consciousness, से जुड़ने पर एकात्म और एकत्व का भाव जागे। ऐसा भाव प्रसार होने पर, सत्यधर्म की एक ऐसी बलवती शक्ति का प्रस्फुटन होता है जो इस सर्वाेत्कृष्ट उद्देश्य का आधार बनती है-कि समस्त विश्व को मानवता हेतु शोभामय व सौन्दर्यपूर्ण स्थली बनाना है। वसुधैव कुटुम्बकम् का वेद वाक्य सत्य सिद्ध करने की दिशा में अग्रसर होना है। सत्यात्मा का मानव धर्म सुनिश्चित व स्पष्ट होता है। किसी भी व्यवधान का कोई भी, रत्ती भर भी…

प्रणाम धर्म

प्रणाम का धर्म मानवता है जो प्रकृति के नियमों की सत्यता पर आधारित है। मानव जीवन का सत्य क्या है कैसे मानव अपने अन्दर छुपी दिव्य शक्तियों को उजागर कर विश्व में सत्य प्रेम व प्रकाश का प्रसार कर सकता है इसी का मार्गदर्शन प्रणाम में उदाहरण बनकर मिलता है। प्रणाम का कर्म- वेदभूमि भारत की गौरवमयी संस्कृति के सौंदर्य की पुन: स्थापना करना। उसका मानव के शरीर मन व आत्मा के उत्थान में क्या महत्व है इसका सत्य बताकर स्वयं ही उत्थान के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देना है। प्रणाम मीना ऊँ