अपने को जानो उत्थान व रूपान्तरण हेतु
भारत के परम श्रेष्ठ गौरव को पुन: स्थापित करने के लिए प्रणाम प्रतिष्ठान का प्रणाम अभियान कटिबद्ध है और इसी दिशा की ओर अग्रसर है।भारत की संस्कृति - सत्यम् शिवम् सुन्दरम्भारत की भाषा - देवनागरी लिपि में संस्कृत, हिंदी व अन्य भारतीय भाषाएँभारत का ज्ञान - वेद उपनिषद् गीता निहित आत्मज्ञानभारत का विवेक - सर्वोच्च परम सत्ता की चेतना से योग स्थित होकर, संयुक्त होकर सही समय पर सही ज्ञान पाकर पूर्ण पुरुषार्थ से कर्मरत होना। भारत वेद है और वेद ही रहेगा। वेद शरीर, मन और आत्मा का विज्ञान है। वेद ब्रह्माण्डीय सत्य का प्रत्यक्ष प्रमाण है जो :-न हिन्दुत्व, न बुद्धत्व, न सिखत्व, न ईसाइत्व, न इस्लाम आदि आदि किसी भी कट्टरपंथिता में बाँधा नहीं जा सकता। वो केवल सनातन शाश्वत सत्य है। ऐसा सत्य जिसे जाना जा सकता है तो केवल :-- पूर्णरूपेण सत्य होकर- ब्रह्माण्डीय, Universal, सोच वाला होकर- मनसा-वाचा-कर्मणा सत्य होकर। जो सोचना वही बोलना…